चंदौली में 127 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार! पुलिस ने पकड़ी 12 लाख की बड़ी खेप

2 Min Read
Via:bhaskar com
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें Join Now

🚨 चंदौली में 127 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार! पुलिस ने पकड़ी 12 लाख की बड़ी खेप 🚨

चंदौली।
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने सोमवार को नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार किया। कंदवा थाना और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 127 किलो गांजा के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। यह गांजा एक मैजिक वाहन में बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत 12 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

बिहार के भोजपुर जिले के अर्जुन कुमार और चन्दन कुमार नाम के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों नवादा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें:
यूपी में बड़ा खुलासा! ट्रॉली बैग से निकले 29.67 लाख रुपये, युवक गिरफ्तार – जानिए पूरा मामला
August 2, 2025

पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि एक मैजिक वाहन में भारी मात्रा में गांजा सोनभद्र से जमानिया होते हुए गाजीपुर ले जाया जा रहा है। इसी सूचना पर कंदवा पुलिस और स्वॉट टीम ने बरहनी गांव के पास चेकिंग अभियान चलाया और एक संदिग्ध वाहन को रोका।

तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन में 121 बंडल में छिपा कुल 127 किलो गांजा मिला। पूछताछ में दोनों तस्करों ने माना कि वे इस खेप को गाजीपुर में सप्लाई करने जा रहे थे।

इस कार्रवाई में कंदवा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, स्वॉट प्रभारी आशीष मिश्रा, रविकांत चौहान, आशीष कुमार, सविनय सिंह और अजय वर्मा शामिल रहे।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे तस्करी नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
सावन में चमत्कार! मुस्लिम परिवार के घर खुदाई में निकला शिवलिंग, मंदिर के लिए दी एक बिस्वा जमीन
August 2, 2025

Share This Article